महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बोर्ड परीक्षा के टापर मेधावियो को दी बधाई, बोले यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय

महराजगंज।(न्यूज पैच)। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में जिले के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का मान बढ़ाया है।

दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक बाजार के छात्र विशंभर विश्वकर्मा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 500 में 468 अंक प्राप्त कर जनपद में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं हाईस्कूल वर्ग में दलसिंगार इंटर कॉलेज, रतनपुरवा मंसूरगंज की छात्रा विजय लक्ष्मी ने 600 में 576 अंक (96 प्रतिशत) प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया।

केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जिले के सभी टॉपर छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं जिस प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, वह उनके संकल्प, परिश्रम और शिक्षकों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा कि ये मेधावी छात्र देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं और उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, निरंतर मेहनत करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

केंद्रीय मंत्री ने अभिभावकों एवं शिक्षकों की भी सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि महराजगंज के छात्र-छात्राएं भविष्य में शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन एवं अन्य क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!