महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

नेपाल में जनपद के तीर्थयात्रियों की जीप 85मीटर गहरे खाई मे गिरी,दो की मौत,जिला प्रशासन के अधिकारी नेपाल रवाना

मुख्यमंत्री ने मृतको के परिजनो को दो दो लाख मुआवजे की घोषणा की

महराजगंज।(न्यूज पैच)। नेपाल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल स्वर्गद्वारी मंदिर के दर्शन करने जा रहे जनपद के भिटौली थानाक्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर शिवाला के तीर्थयात्रियों के साथ एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। प्युठान जिले के स्वर्गद्वारी नगरपालिका-4 स्थित टाकुरा में एक माइक्रो जीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 85 मीटर नीचे गिर गई। इस हादसे में एक 3 वर्षीय बच्ची और एक महिला की जान चली गई है।

जिला प्रहरी कार्यालय प्युठान डीएसपी दिपेश बस्याल के अनुसार, लु 1 ज 3175 नंबर की माइक्रो जीप प्युठान के भिंगरी से स्वर्गद्वारी की ओर जा रही थी। टाकुरा के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण जीप सीधे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के वक्त जीप में उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के तीर्थयात्री सवार थे। हादसे के तुरंत बाद 3 वर्षीय काब्या मौर्या की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल 20 लोगों को तत्काल उपचार के लिए बुटवल स्थित लुम्बिनी सिटी अस्पताल लाया गया, जहाँ इलाज के दौरान 30 वर्षीय निर्मला मौर्या को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में भर्ती घायलों में से 7 लोगों की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जिनका फिलहाल आईसीयू (ICU) में उपचार चल रहा है।

दुर्घटना में घायल हुए तीर्थयात्री मुख्य रूप से जिले के थाना-भिटौली बाजार, लक्ष्मीपुर शिवाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों में संजीता मौर्या, रामउदय मौर्या, लक्ष्मी मौर्या, दुर्गा मौर्या, मेसा मौर्या, पूजा मौर्या, आलोक मौर्या, शेवनाथ मौर्या, प्रीति मौर्या, शिवास मौर्या, कितिकी मौर्या, सेलहन्ता मौर्या, करन मौर्या, मीरा मौर्या, नरेश चौधरी, अंकित चौधरी, अरबिन्द राय, संध्या राय और आयूष मौर्या शामिल हैं।
स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुँचकर घायलों को खाई से निकाला। घटना के दृष्टिगत जनपद महराजगंज से एम्बुलेंस एवं एस्कॉर्ट तत्काल रवाना कर दिए गए हैं। नेपाली स्थानीय प्रशासन एवं स्थानीय दूतावास से सतत समन्वय स्थापित कर सभी घायलों को हर संभव सहायता एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।स्थिति की निगरानी हेतु एसडीएम, सीओ एवं थाना प्रभारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय पुलिस एवं बचाव दल द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
नेपाल के पिउठान जिले में हुए हादसे में चालक समेत कुल 21लोग सवार थे, जिसमें एक महिला व एक बच्ची की मौत हुई है। जिलाधिकारी द्वारा तत्काल मुख्य जिला अधिकारी रूपनदेही से बात कर घायलों को लुंबिनी सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। राहत व बचाव कार्य के लिए एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद को मौके पर भेजा गया है और एडीएम (एफ/आर) सोनौली में कैंप कर नेपाली प्रशासन के साथ समन्वय सुनिश्चित कर रहे हैं। मौके पर तत्काल चार एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस समेत दस एंबुलेंस को भेजा गया है। जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के मेडिकल टीम को हाई अलर्ट पर रखने के साथ घायलों के लिए बेड आरक्षित कर दिया गया है। नेपाल प्रशासन द्वारा भी सभी जरूरी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा लगातार नेपाल प्रशासन के साथ संवाद किया जा रहा है।
घायलों और मृतकों के परिजनों को नेपाल ले जाने हेतु सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।

जिलाधिकारी महोदय ने घायलों और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!