फरार आरोपित के घर पुलिस ने किया नोटिस चस्पा

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने शनिवार की शाम को थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पिपरा कल्याण में पहुंचकर न्यायालय के आदेश के क्रम में फरार आरोपित के घर बीएनएसएस की धारा 84 की नोटिस चस्पा की। साथ ही नोटिस चस्पा होने के बाद चेतावनी देते हुए बताया कि अगर आरोपी हाजिर नहीं हुआ तो की बीएनएसएस की धारा 85 के तहत संपत्ति कुर्क की जायेगी।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार को न्यायालय के निर्देश पर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पिपरा कल्याण निवासी फरार आरोपित अखिलेश पुत्र गमई के घर बीएनएसएस की धारा 84 के तहत नोटिस चस्पा किया गया। साथ ही गांव में डुग्गी मुनादी भी कराई गई। उन्होंने बताया कि आरोपित के विरुद्ध स्थानीय थाना पर मु. अ. स. 108 / 2026 धारा 69, 352 एवं 351 (3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है और वह काफी दिनों से मुकदमे में फरार चल रहा है ।
न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि नोटिस चस्पा होने के बाद भी अगर आरोपित हाजिर नहीं हुआ तो बीएनएसएस की धारा 85 के तहत उसकी संपत्ति कुर्क की जायेगी।
प्रमोद कुमार मौर्य




