ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

वतन पर जो फिदा होगा, अमर वो नौजवान होगा : डा . पंकज गुप्ता

विजय दिवस पर आयोजित हुए विद्यालय में विविध कार्यक्रम

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में कारगिल शहीद दिवस के पूर्व दिवस पर विद्यालय में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कारगिल ऑपरेशन में शहीद हुए उन वीर जाबांजों को जिन्होंने देश की आन बान शान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए स्वयं शहीद हो गए लेकिन मां भारती की अस्मिता को बचाए रखा। उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के शिक्षक डा. पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि जो मातृभूमि के लिए हँसते-हँसते प्राण न्यौछावर कर देते हैं, वही सच्चे अमर वीर कहलाते हैं। कारगिल के अमर वीरों का शौर्य, साहस और बलिदान हर भारतीय के हृदय में सदैव जीवित रहेगा।

वतन पर जो फिदा होगा अमर वही नौजवान होगा। आइए, उनके त्याग को नमन करें और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सम्मान की रक्षा का संकल्प लें। छात्र /छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने कहा कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 1999 में इसी दिन भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन विजय के तहत पाकिस्तानी घुसपैठियों को हराकर कारगिल की दुर्गम और बर्फीली चोटियों पर पुनः तिरंगा फहराया था। यह दिन उन वीर सैनिकों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है। कार्यक्रम को लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद द्वारा भी संबोधित किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा शहीदों के सम्मान में रंगोली बनाकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले उन जाबांजों को याद किया । इस अवसर पर विद्यालय के छात्र अवनीश कुमार शर्मा और हर्षित कुमार ने देशभक्ति गीत गाकर छात्र छात्राओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन बिनोद कुमार विमल तथा संयोजन कृष्णानंद शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी,एनसीसी के कैडेट्स, भारत स्काउट गाइड के स्काउट्स और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक तथा अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!