महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

अब आभा कार्ड धारकों को केएमसी मे मिलेगा निःशुल्क ओपीडी के साथ 500 तक का निःशुल्क जॉच की सुविधा

सरकार के कदम से कदम मिलाकर चलने तथा आभा को बढ़ावा देने के लिए मैनेजमेंट ने उठाया कदम

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद के केएमसी मेडिकल कॉलेज एण्ड हास्पिटल द्वारा भारत सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने तथा आभा को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि अब आभा कार्ड धारकों को निःशुल्क ओपीडी के साथ साथ 500 तक के निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।

मैनेजमेंट की बैठक में मुख्य वित्तीय अधिकारी पवन शर्मा, सीईओ डॉ एस एम रफीक ने यह निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि आज सरकार द्वारा सभी जगह पर आभा का प्रयोग अनिवार्य किया गया है। जानकारी के आभाव में लोगों ने आज भी आभा कार्ड नहीं बनवाया है । ऐसे में सरकार की सभी योजनाएं जनता तक नहीं पहुंच पा रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार के इस दूरदर्शिता का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है ।

इस विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मैनेजमेंट का यह कदम जनता के बीच जागरूकता और आभा कार्ड को बढ़ावा देने में सहयोगी होगा । इसके लिए हमारे द्वारा सभी क्षेत्रों के लिए आभा वर्करों की नियुक्ति की गई है जो सभी गांवों में जा कर आभा के प्रति जागरूकता और आभा बनाने में सहयोग करेंगे। इस बैठक में मैनेजमेंट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।

आर्यन श्रीवास्तव

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!