
सिन्दुरिया, महराजगंज (न्यूज पैच )। स्थानीय थाना क्षेत्र में बकरीद का त्योहार अकीदत के साथ नमाज पढ़कर शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। साथ ही अकीदतमंदो ने नमाज पढ़ अमन चैन की दुआएं मांगी।
इस दौरान ग्रामसभा सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा भागाटार, सिन्दुरिया, मोहनापुर, नरायनपुर, पतरेंगवा, कुइयां कंचनपुर सहित तमाम ग्राम सभाओं में गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से ईद उल अजहा का त्योहार मनाया गया। अकीदतमंदो ईद उल अजहा की नमाज
निर्धारित समय पर पढ़ एक दूसरे को ईद उल अजहा की मुबारकबाद पेश की। अकीदतमंदो सुबह से लेकर शाम तक कुर्बानी की दावत में शामिल होते रहे । क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नही हुई। शांति व्यवस्था को मद्देनजर थानाध्यक्ष सिन्दुरिया विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में ईदगाहों के बाहर पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ खड़े रहे।
प्रमोद मौर्य




