ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

हिंदी दिवस पर ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल में गूंजा हिंदी का गौरव, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

सुलेख और निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

पनियरा (महराजगंज)। ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी लेखन एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम स्थान पर ज्योति सहनी, सौम्या, सैफ अली, आस्था यादव और अनुराग सहनी रहे। द्वितीय स्थान उमंग सिंह, आनंद यादव, अंशिका मौर्य, राजवीर यादव और रघुबर सहनी ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान सत्यम, आराध्या शर्मा, साधना गुप्ता, दिव्या यादव और अंश चौधरी ने हासिल किया।

वहीं कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए “भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें प्रथम स्थान अरुण मौर्य, पल्लवी सिंह, आराध्या वर्मा और अंशिका चौहान ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान चांदनी, सौम्या त्रिपाठी, आर्यन चौधरी और तमन्ना सहनी ने हासिल किया। तृतीय स्थान सृष्टि पाल, सत्यम, अंश यादव और अम्बिका गिरि के नाम रहा।

विद्यालय के स्कूल कोऑर्डिनेटर विवेक पांडे ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और भावनाओं से जुड़ी पहचान है। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि और आत्मीयता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रधानाचार्य अरुण राव ने कहा कि हिंदी दिवस अपनी भाषा के प्रति सम्मान और उसके समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप को समझने का अवसर देता है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित होती है।

सह-निदेशक आशुतोष मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना विकसित करती हैं। निदेशक जीवेश मिश्रा ने कहा कि हिंदी के प्रति विद्यार्थियों में गर्व और रुचि की भावना विकसित करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सूरज, राम प्रताप, सतेन्द्र, अंजनी, तृप्ति, सकीना, सौम्या, नीसा, नीतू, वंदना, चंदा और प्रियांका सहित समस्त शिक्षकगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!