महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

संपूर्ण समाधान दिवस: 45 में 4 मामलों का निस्तारण

2 कानूनगो व 2 लेखपालों से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

महराजगंज।(न्यूज पैच)। तहसील सदर सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 45 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 04 मामलों का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में निष्पक्ष एवं शीघ्र कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में संतुष्टि प्रतिशत न्यूनतम 75 प्रतिशत तक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने तहसीलदार सदर को धारा 24 एवं धारा 116 के अंतर्गत न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो कानूनगो और दो लेखपालों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानूनगो एवं लेखपाल शिकायतों में अस्पष्ट और गलत रिपोर्ट लगाने से बचें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि विगत समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का रैंडम फीडबैक जिलास्तरीय अधिकारियों के माध्यम से कराया गया था, जिसमें चार शिकायतकर्ताओं ने असंतोष व्यक्त किया। इस पर संबंधित अधिकारियों से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित 22, पुलिस विभाग के 13, विकास विभाग के 02 तथा अन्य विभागों से जुड़े मामले प्रस्तुत हुए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.एन. प्रसाद, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सदर पंकज शाही, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!