चार दिन से जिंदगी की जंग लड रहा था नवजात,फरिश्ता बन केएमसी के बाल रोग विशेषज्ञ ने बचाई जान
टूटने लगी थी उम्मीद की डोर तो परिजन होने लगे निराश तो देवदूत बना केएमसी अस्पताल

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद के केएमसी मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग द्वारा क्षेत्र के चिकित्सा इतिहास मे एक अलग स्थान प्राप्त किया है । मिली जानकारी के अनुसार पनियरा ब्लाक क्षेत्र में जब बच्चे का जन्म हुआ तो नवजात शिशु रोया नही, जिसकेे बाद चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया । 4 दिनो तक जिला अस्पताल में इलाज के बाद कोई सुधार नही हुआ, चिकित्सकों द्वारा हायर सेन्टर के लिए रेफर किया जा रहा था। परीजनों की माली हालत सही न होने की वजह से वह इलाज करवाने मे असमर्थ थे । किसी माध्यम से के.एम.सी मेडिकल कालेज के आपातकालिन विभाग में पहुचें वहा चिकित्सकों द्वारा त्वरीत इलाज करते हुए नवजात शिशु की जान बचायी । चिकित्सको ने बताया कि चार दिन के नवजात शिशु को दम घुटने और दौरे पड़ने की गंभीर स्थिति में लाया गया । बाल रोग विशेषज्ञ और एनआईसीयू टीम द्वारा उसका इलाज किया गया । समय पर दवा देने, दौरे नियंत्रित करने, ऑक्सीजन सहायता प्रदान करने और लगातार निगरानी के बाद शिशु की स्थिति में सुधार हुआ और वह स्थिर हो गया । आपतकालीन विभाग , बाल रोग विभाग एवं एनआईसीयू टीम की मेहनत की ने यह मुकाम हासिल किया । परीजनों ने सभी चिकित्सको एवं केएमसी मेडिकल कालेज प्रशासन को धन्यवाद दिया । उन्होनें कहा कि आज केएमसी मेडिकल कालेज की वजह से मेरा बच्चा सुरक्षित है ।




