विश्व दृष्टि दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा के डाक्टर ने शिविर लगाकर बच्चों कों किया जागरूक

पनियरा (महराजगंज)। न्यूज पैच। विश्व दृष्टि दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा के डाक्टर बकाउल्लाह ने शिविर लगाकर बच्चों कों अपनी आंखों के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व दृष्टि दिवस की इस वर्ष की थीम है कि दृष्टि है तो सृष्टि है। उन्होंने कहा कि ज्यादा देर तक बिना जरूरत के मोबाइल नहीं देखना चाहिए।यदि मोबाइल पर ऑनलाइन पढ़ना आवश्यक है तो उसकी ब्राइटनेस कम करके देखना चाहिए। हर बीस मिनट पर आँखो को इधर उधर फेर कर उसे रेस्ट देना चाहिए। यदि बहुत देर तक देखना है तो एकाध घंटे के बाद उठकर आँख को पानी से धो लेना चाहिए। आंखों के किसी भी तरह की परेशानी होने पर अपने से मेडिकल स्टोर से,या झोला छाप डॉक्टर से दवा लेकर आंखों में नहीं डालना चाहिए।
डॉक्टर बकाउल्लाह ने कहा कि आंखों में किसी भी तरह की परेशानी होने पर निकटवर्ती सरकारी अस्पताल पर ही योग्य चिकित्सक से दिखाना चाहिए। 40 साल से अधिक उम्र के लोगों को समय समय पर अपनी आंखों की जांच करा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर मोहम्मद सैफ,देवीदीन,राम नारायण सिंह राजेश भारती ,हनुमान सिंह ,अरुण प्रजापति,श्रीमती पुष्पा गुप्ता पूनम सिंह,नूर चश्मी ,माया वर्मा मोनीता आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य आफताब आलम खां ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




