क्राइमटॉप न्यूज़महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पुराने मोबाइल से साइबर क्राइम के खेल का पर्दाफाश,फेरी वाले निकले ठगो के उस्ताद,पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई । 5 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार।

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद की साइबर सेल व श्यामदेउरवा पुलिस की संयुक्त टीम को भरी सफलता हाथ लगी है ।कंबल-बर्तन के बदले मोबाइल लेकर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साथ ही पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 318 एंड्रायड मोबाइल फोन (करीब 80 लाख रुपये), 110 मोबाइल मदरबोर्ड, 55 फर्जी बिल, 5700 रुपये नकद और पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान किया ।

पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि सूचना के आधार पर साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव व थाना श्यामदेउरवा प्रभारी अभिषेक सिंह के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीम परतावल में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने सुबह साढ़े पांच बजे के करीब परतावल नहर पटरी से पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के थाना सुगौली थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर नया टोला निवासी विकेश कुमार व मास्टर माइंड मुन्ना कुमार, रोशनपुर सपहा निवासी रमाकांत साहनी व रामदरश, मोतिहारी जिला के बंजरिया थाना अंतर्गत अजगरवा निवासी बृजबिहारी के रूप में हुई है। जांच-पड़ताल में सामने आया कि सभी आरोपित पांच अप्रैल 2026 से ही परतावल में रह रहे थे। यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और साइबर अपराध को अंजाम देने के लिए मोबाइल फोन उपलब्ध कराता था। गिरफ्तार आरोपी गांव-गांव घूमकर लोगों को पुराने मोबाइल के बदले कंबल या बर्तन देकर फोन इकट्ठा करते थे। बाद में इन मोबाइलों को कोलकाता में अपने सहयोगी के माध्यम से साइबर अपराधियों तक पहुंचाते थे । साइबर अपराधी इनका इस्तेमाल ओटीपी फ्राड, फिशिंग और फर्जी कालिंग में करते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद मोबाइलों के आइएमईआई और डेटा का तकनीकी विश्लेषण कराया जा रहा है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पूछताछ में सामने आया कि आइएमईआइ ब्लाक होने के कारण आरोपित पुराने मोबाइल इकट्ठा कर उनका इस्तेमाल साइबर अपराध में करते थे। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण

निरीक्षक सजनू कुमार यादव ( प्रभारी साइबर थाना), थानाध्यक्षक अभिषेक सिंह( थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा), चौकी प्रभारी परतावल उ०नि० अमित कुमार सिंह, उ०नि० अक्षय कुमार सिंह (थाना श्यामदेउरवां), उ०नि० अमित यादव (साइबर क्राइम थाना), हेड कांस्टेबल प्रफुल्ल कुमार यादव, कांस्टेबल उमेश यादव, कांस्टेबल संतोष शर्मा, कांस्टेबल प्रमोद यादव

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील है कि पुराने मोबाइल बेचते समय सतर्क रहें।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!