मन्नान खां विद्यालय में 8 छात्राओं के बीच 16800 का चेक किया गया वितरित

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विगत दिनों हिंदुस्तान ओलंपियाड में कक्षा 12 आर्ट ग्रुप में आलम बनो कक्ष 11 आर्ट ग्रुप में मरजीना खातून व कक्षा 11 विज्ञान ग्रुप में जिले में प्रथम आने वाली छात्राओं को 3100-3100 रुपए का चेक विद्यालय के प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खां व विद्यालय के प्रधानाचार्य आफताब आलम खां ने संयुक्त रूप से वितरित किया।इसी प्रकार कक्षा 12 आर्ट ग्रुप में सहाना खातून ,कक्षा 11 आर्ट ग्रुप में अंशिका को जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 2100 -2100 का चेक प्रदान किया गया। इसी क्रम में जिले पर अपनी -अपनी कक्षाओं क्रमश कक्षा 11 आर्ट ग्रुप में ज्योति यादव,11 विज्ञान ग्रुप में वंदना गुप्ता व 12 आर्ट ग्रुप में निकिता के तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 1100-1100 कुल 16800 का चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री खां ने कहा कि छात्र ,छात्राओं सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करना चाहिए। इससे गांव में भी छिपी प्रतिभाएं उभर कर सामने आती है। विद्यालय की ये सभी छात्राएं जिन्होंने पूरे जिले में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय ही नहीं पूरे पनियरा क्षेत्र का नाम रौशन किया है। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के लिपिक देवीदीन का संयोग सराहनीय रहा।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




