महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

रोटरी क्लब और रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में दो दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

सचिव विनोद गुप्ता ने 80वीं बार किया रक्तदान 

महराजगंज।(न्यूज पैच)। रविवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय के में ब्लड बैंक में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब और रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में दो दर्जन से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया l रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवनाथ प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश द्विवेदी और प्रभारी सीएमएस डॉक्टर एबी त्रिपाठी के द्वारा फीता काटकर किया गया ।

सीएमओ डॉक्टर नवनाथ प्रसाद ने कहा कि रक्तदान महादान होता है एक व्यक्ति के ब्लड देने से तीन लोगों की जान बचती है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश द्विवेदी ने कहा कि 14 जून यह तिथि नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टाइनर के जन्मदिन की याद में चुनी गई थीl जिन्होंने एबीओ रक्त समूह प्रणाली की खोज की थी। प्रभारी सीएमएस डॉक्टर एबी त्रिपाठी ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को सुरक्षित निशुल्क रक्तदाताओं को उनके जीवन रक्षक योगदान के लिए सुरक्षित रक्त की निरंतर आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। रोटरी क्लब के चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि मानवता की एक बूंद का रक्तदान करें जीवन बचाएं।

उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ और मस्त रहता है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह अभियान विश्व भर में सुरक्षित रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित सुरक्षित और वैधानिक रक्तदान में नियंत्रण विधि को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। रोटरी क्लब के सचिव विनोद कुमार गुप्ता ने जनपद में सर्वाधिक रक्तदान करते हुए 80 वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान से शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है इससे रक्त की चिपचिपाहट कम होती है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक घट जाता है। उन्होंने बताया कि ब्लड डोनेशन करने से कोई अस्थाई नुकसान नहीं है बल्कि नियमित करने से हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है और शरीर में नया खून बनता है।

रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति सैफुल्लाह खान एवं अंकित सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि ब्लड डोनेट करने से शरीर में तेजी से नए ब्लड सेल्स बनने लगते हैं जिससे मेटा बालिज्म सुधरता हैl डॉ राकेश राय ने कहा कि रक्तदान से पहले आपका ब्लड प्रेशर हीमोग्लोबिन और अन्य संक्रमणों की मुफ्त जांच की जाती है। जिससे कई छिपाई बीमारियों का पता चल सकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह अध्यक्ष दिग्विजय सिंह सचिव विनोद कुमार गुप्ता रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति सैफुल्लाह खान अंकित सिंह डॉक्टर राकेश राय कौशिक, आगामी अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान, डॉ एबी त्रिपाठी, आगामी सचिव आत्माराम गुप्त पूर्व सचिव देवेश कुमार पांडे रोटेरियन पंकज मौर्या, रोटेरियन डॉक्टर सलीम खान, डॉ तरन्नुम निशा, डॉ जैनुल आबेदीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह संत, डॉ डीके साहनी, रोटेरियन डॉक्टर हेमंत श्रीवास्तव सहित तमाम रोटेरियन मौजूद रहे।

रक्तदाता श्याम कुमार गुप्ता, अखिलेश चौरसिया, रामाश्रय, राहुल, धनंजय गोविंद राव, राजकुमार यादव, महेंद्र प्रताप सिंह,प्रमोद कुमार गुप्ता, वासुकी यादव, विनोद कुमार गुप्ता, हरिओम विश्वकर्मा, मुकेश कुमार त्रिपाठी ने अपना ब्लड डोनेशन कर तीन लोगों की जान बचाने का प्रयास किया है l सभी रक्तदाताओं को रोटरी क्लब और रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी ने आभार व्यक्त किया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!