महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, एक ट्रैक्टर ट्राली सीज 

जिले में अवैध खनन के धंधे में लिप्त धंधेबाजों में खलबली  

महराजगंज (न्यूज पैच ब्यूरो)। जिले में अवैध मिट्टी का खनन का धंधा तेज हो गया है। इसे लेकर धंधेबाजों में खलबली मची है। रविवार को प्रशासन की ओर से इस दिशा में कार्रवाई की गई। एक ट्रैक्टर ट्राली पर लदी अवैध मिट्टी बरामद कर सीज कर दिया गया। बीते दिनों अवैध मिट्टी खनन के मामले में कार्रवाई हुई थी। धंधेबाज जिम्मेदारों से साठ गांठ कर अपना धंधा करते हैं। शिकायत होने पर इनके खिलाफ कार्रवाई कर दायित्व की इतिश्री कर दी जाती है।

पनियरा पुलिस की ओर से रविवार को अवैध मिट्टी खनन के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया। चंदनचाफी गांव के पास से अवैध मिट्टी खनन की जानकारी प्रशासन को मिली थी। इसके बाद खनन विभाग की टीम ने मौके पर छापा डालकर कार्रवाई की। धंधेबाज टीम के हाथ नहीं लगे। टीम को मौके पर जाने के पहले ही फरार हो गए। पनियरा थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया की कार्रवाई करते हुए धंधेबाजों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा।

सूत्र बताते हैं कि धंधेबाजों का नेटवर्क मजबूत है। इस वजह से कार्रवाई के पहले ही वे फरार हो जाते हैं। गांवों में खेतों से मिट्टी का अवैध खनन कर धंधेबाज अपनी तिजोरी भर रहे हैं। जिम्मेदारों को भी उनका हिस्सा देखकर खामोश करा दिया जाता है। गांव की सड़कों से तेज गति के साथ बेतरतीब ढंग से गुजरने वाली ट्रैक्टर ट्राली से खतरा रहता है। वहीं डंपर से भी मिट्टी की ढूलाई धडल्ले से होती है। सूत्रों की माने तो धंधेबाज शहर के आस पास के गांवों से लेकर बार्डर क्षेत्र के गांवों के खेतों से अवैध मिट्टी खनन कराते हैं। इसमें उनका पूरा नेटवर्क काम रहा है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!