कमसिन खुर्द : गौशदन में एक पशु की मौत , लापरवाही का लगा आरोप
मामले को देखवाती हूँ : डीपीआरओ

गांगी बाजार, महराजगंज।(न्यूज पैच)। सरकार जहां जगह जगह गौसदन बना कर आवारा पशुओं को वहां रख कर उन्हें खिलाने की पूरी व्यवस्था कर रही है तो वहीं पनियरा क्षेत्र के कमसिन खुर्द गांव में स्थित एक गौसदन में बृहस्पतिवार को एक पशु की मौत होने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुँचे और उसकी सूचना इधर – उधर प्रसारित की ।
मौके पर मौजूद ग्रमीणों ने बताया कि गौसदन में एक बछड़ा लगभग 3 दिन से मरा पड़ा हुआ है। जिस पर मक्खियां भिनभिना रही है।इससे अंदाजा यह लगाया जा सकता है कि जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों का कितने अच्छे ढंग से निर्वाहन कर रहे हैं कि गौसदन में बछड़े की मौत हो जाती है और जिम्मेदार पूरी तरह से बेखर हैं ।
मौके पर मौजूद देखभाल करने वाले शंकर व रामलाल ने बताया कि उनकी तैनाती मौके पर पशुओं की देखभाल के लिए की गई है । उक्त गौशाले में लगभग 28 पशु थे जिनमें से लगभग एक सप्ताह पूर्व एक गाड़ी पर लाद कर सभी को फरेंदा स्थित बृहद गौशाला मधुकर महदेवा में ले जाया गया। लेकिन उक्त गौ शाले में कुल 3 पशु रह गए थे जिनमें से एक की आज मौत हो गयी जिसे देर शाम गांव बाहर ले जा कर उसे गाड़ दिया जाएगा ।
मौके पर पशुओं को खिलाने के नाम पर सिर्फ भूसा दिखाई दिया और कोई हरा चारा आदि नहीं था। इस बावत डीपीआरओ महराजगंज श्रेया ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है अभी मामले को देखवाती हूँ। इस बावत इसकी देखभाल करने वाले सहायक राजस्व निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि कमासिन खुर्द में काजी हाऊस, गौ संरक्षण केंद्र बंद कर दिया गया है। यहां एक सप्ताह पूर्व सभी पशुओं को फरेंदा स्थित बृहद गौशाला मधुकर महदेवा में पहुंचा दिया गया। लेकिन तीन पशु चोटिल थे तो वहां से वापस करि दिया गया। वहां से वापस लाकर कमासिन खुर्द में छोड़ दिया गया था।
औसाफ आलम खां सोनू
गांगी बाजार




