भारत गैस पनियरा : गैस लेने गए उपभोक्ता की एजेंसी कर्मचारियों ने की पिटाई , वीडियो वायरल

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। सावर्णि गैस पनियरा में आखिरकार बृहस्पतिवार को गैस लेने गए एक उपभोक्ता को एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा पिटाई कर दी गई जिसके बाद कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह से गर्म हो गया और उपभोक्ता को मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ । हालांकि न्यूज पैच उक्त वीडियो की पुष्टि नही करता है ।
मामले में पीड़ित ने स्वयं थाने जाकर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की । वीडियो को देख उपभोक्ताओं में आक्रोश ब्याप्त हो गया । मामले को सुन कर आस – पास के लोग भी थाने पर पहुंच कर कार्यवाही के बावत जानकारी के लिए जमे रहे ।
बृहस्पतिवार को एक गैस उपभोक्ता अपना गैस लेने के लिए उक्त गैस एजेंसी के पास जहां गैस वितरित हो रहा था वहां लाइन लगा कर खड़ा था लेकिन करचरियो द्वारा सही नियम से गैस नही बाटी जा रही थी जिसका उपभोक्ता ने विरोध कर दिया विरोध करने पर मौके पर मौजूद उक्त गैस के कर्मचारियों ने उपभोक्ता की पिटाई कर दी । इस सम्बंध में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर दोनो पक्षो से मिली थी लेकिन कुछ देर बाद दोनो पक्षो ने आपस मे सुलह समझौता कर लिया ।
मामले में चर्चाओं पर गौर करें तो लोगो का कहना है कि उक्त एजेंसी पर एक नियम का फालो नही किया जाता है हर दिन नियत बदल कर गैस वितरित की जाती है जिससे आये दिन समस्या बनी रहती है । इस सम्बंध में एजेंसी की प्रोपराइटर रीता सिंह ने बताया कि पुराने उपभोक्ताओं को बुकिंग गैस दिया जा रहा है लेकिन तत्काल बुकिंग वाले लोग गैस मांग रहे थे इस लिए हाथापाई हो गई ।
खैर पूरे मामले में हकीकत क्या है यह तो जांच का विषय है।
आफताब आलम खां
पनियरा




