मेरे सपनों का भारत थीम पर पनियरा इण्टर कॉलेज में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

पनियरा (महराजगंज)।न्यूज पैच। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत थीम पर पनियरा इण्टर कॉलेज मन्नान खां विद्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष पनियरा उमेश प्रजापति मुख्य अतिथि के उपस्थिति में निबंध,पोस्टर चित्रकला तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सोनम प्रथम,रोशनी द्वितीय,अनु शर्मा तृतीय,पोस्टर प्रतियोगिता में आराधना प्रजापति प्रथम, द्वितीय संयुक्त रूप से तारा , अंशिका व आफरीन तृतीय दिव्या चित्रकला में संयुक्त रूप से नीतू, प्रियंका एवं काजल प्रथम, तौहीद द्वितीय तथा सबीना खातून तृतीय स्थान पर रहीं।
सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र /छात्राओं को मुख्य अतिथि श्री प्रजापति के हाथों प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खां ने पुरस्कार वितरित कराया। कार्यक्रम का संचालन राम ललित ने किया।प्रधानाचार्य आफताब आलम खां ने कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में क्रमशः उपदेश चौरसिया, सुनील गुप्ता, गुलजार आलम, शिवनारायण वर्मा,राम नारायण सिंह,राजेश भारती , पुष्पा गुप्ता सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।




