भाजपा ने पीडीए के हक को छिना – रामदुलारे राजभर क्रासर-जनता बदलाव का मन बना चुकी है:राम गोपाल यादव

पनियरा ( महराजगंज ) ।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत पनियरा में शनिवार को एक मैरेज हाल में समाजवादी पार्टी के लोगों ने पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मंत्री डा रामदुलारे राजभर रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने पीडीए के लोगों के हक को छिना है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में सपा की सरकार ने जनहित के कार्य कर प्रदेश को नई उंचाई पर ले गई। दस साल बीजेपी के कार्य पर सपा सरकार का पांच साल भारी है। भाजपा ने सपा सरकार की योजनाओं को बंद करने का कार्य किया है। प्रदेश सरकार मजदूर, छात्रों के दर्द को नहीं समझती है।
पेपर चोरी कर अपने लोगों को भर्ती करती है। उसने पीडीए समाज के लोगों के हक को छिना है। सभा को सम्बोधित करते हुए सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। जनता पूरी तरह से परिवर्तन का मन बना चुकी है।

कार्यक्रम को पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कृष्णभान सिंह, रामगोपाल यादव, राजेश निषाद, आनंद निषाद, अजय कुमार गुप्ता उर्फ लल्ला, अमरनाथ यादव , विद्यासागर यादव, इंद्रासन यादव ने सम्बोधित किया।
इस मौके पर अर्जुन यादव, अम्बिका यादव, मातादीन निषाद मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शत्रुधन कन्नौजिया ने किया।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




