ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पनियरा थाने में समाधान दिवस, एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि और रास्ते के विवादों में पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। शासन के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना पनियरा पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

एएसपी ने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जनसुनवाई करते हुए प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच करते हुए नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भूमि विवाद, रास्ते के विवाद, आपसी विवाद और अन्य राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने तथा प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही पुराने एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं से पुलिस की कार्यप्रणाली और शिकायतों के निस्तारण के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक फरियादी की बात सम्मान और संवेदनशीलता के साथ सुनी जाए तथा उसकी समस्या का विधिसम्मत समाधान कराया जाए।

इस दौरान संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आमजन को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!