Uncategorized

फोन पर धमकी व गाली देने से हुआ आत्मघात, मौत 

मृतक की पत्नी के तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा 

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर कला में सोमवार की सुबह 8 बजे पुरानी विवाद को लेकर एक युवक गांव के ही एक व्यक्ति के मोबाइल पर फोन करके जाति सूचक गाली देते हुए धमकी दिया, जिससे व्यक्ति को आत्मघात हुआ और उसकी मौत हो गयी । मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और विधिक कार्रवाई में जुट गई।

मृतक की पत्नी कुसुम देवी ने सिन्दुरिया में तहरीर देकर आरोप लगायी है कि आज सोमवार को समय करीब 8 बजे सुबह प्रार्थिनी के पति राम आसरे गाँव पर रिजवान पुत्र सैयद व अली मोहम्मद पुत्र होसिल व मोहम्मद रजा पुत्र वारिस से कहा सुनी हुई है। इतने ही समय में रिजवान वर्षो के विवाद व मानसिक उत्पीड़न को लेकर आज मोहम्मद रजा के फोन से मेरे पति को मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देते हुए जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए रिजवान कहाँ कि धोबी कट साले तुम गवर्नर हो, तुम क्या हो इस तरह से धमकी दिया कि मैं आउगा मैं तुम्हारी जान नहीं बचेगी। इससे मेरे पति को मानसिक आघात हुआ, जो सम्मानित व्यक्ति थे। अपमान को सहन नहीं कर पाये, आत्मघात से उनकी मृत्यु हो गयी है।

इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक की पत्नी के तहरीर पर रामपुर कला निवासी रिजवान, अली मोहम्मद व मोहम्मद रजा के विरुद्ध बीएनएस की धारा 105, 351 (3), 352 एवं एससी एसटी अधिनियम 3(1)(ध) तथा एससी एसटी अधिनियम 3(2)(व ) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!