Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षण संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, देशभक्ति कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।

जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में ध्वजारोहण

जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज में ध्वजारोहण महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने किया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने शिक्षा निदेशक, उत्तर प्रदेश के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर सत्र 2026 में बी ए की टॉपर प्रिया पटवा तथा बीएससी की टॉपर अंजली गुप्ता को सम्मान पत्र और अंग वस्त्र प्रदान कर प्रबंधक डॉक्टर बलराम भट्ट ने सम्मानितकियामुख्य नियंता डॉ. विपिन यादव, एनसीसी केयरटेकर डॉ. अपर्णा राठी, शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. नंदिता मिश्रा तथा कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्रवण पटेल ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शांति शरण मिश्र ने किया।

इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने कहा कि “स्वतंत्रता दिवस हमें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।”

गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में भी हुआ आयोजन

गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण संरक्षक डॉ. बलराम भट्ट ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धनंजय सिंह, शिक्षक अमरेंद्र शर्मा एवं कामाख्या जायसवाल ने ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित किया। विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में बताया गया।

केरला पब्लिक स्कूल में नगर पालिका अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

नगर के आजाद नगर स्थित केरला पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण नगर पालिका परिषद महराजगंज की अध्यक्ष डॉ. पुष्प लता मंगल ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सिटीजन फोरम के सचिव डॉ. शांति शरण मिश्र उपस्थित रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्प लता मंगल ने कहा कि “आजादी का पर्व हमें देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को नमन करने का अवसर देता है। बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना हम सभी का दायित्व है। यही बच्चे आगे चलकर देश के भविष्य का निर्माण करेंगे।”

सिटीजन फोरम के सचिव डॉ. शांति शरण मिश्र ने कहा कि “स्वतंत्रता केवल अधिकारों का नाम नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का भी संदेश देती है। नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित की भावना से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”

कार्यक्रम में डायरेक्टर फैज अहमद, प्रबंध समिति सदस्य जुबेर अहमद, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मेश मंगल, प्रधानाचार्य रत्नाकर शर्मा सहित शिक्षिकाएं कंचन गुप्ता, सरिता गुप्ता, शहनाज खातून, सानिया खातून, कौशिकी पटेल, दिव्या शर्मा, पूनम गुप्ता, उज्ज्वला विश्वकर्मा, सुलोचना शर्मा, अम्मार आलम सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्र अभय मिश्रा एवं छात्रा अस्मिता ने किया।

सभी संस्थानों में राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!