Uncategorizedमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

श्रमिक दिवस पर डीएम ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण, 72 श्रमिकों का हुआ परीक्षण

सक्सेना चौराहे पर स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क दवा वितरण बुद्ध पूर्णिमा पर भी किया माल्यार्पण, श्रमिकों को किया सम्मानित

महराजगंज।(न्यूज पैच)। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र स्थित सक्सेना चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया।

इस दौरान श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं निःशुल्क दवा वितरण का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें कुल 72 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रमिकों से संवाद कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य और सम्मान का ध्यान रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, ताकि श्रमिकों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अंबेडकर पार्क पहुंचकर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शांति व करुणा के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

साथ ही नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित ‘श्रमवीर गौरव समारोह’ के ऑनलाइन प्रसारण कार्यक्रम में भी भाग लिया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने नगर पालिका के श्रमिकों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रम किसी भी समाज की प्रगति का मूल आधार है और हर प्रकार का श्रम सम्माननीय है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज में हर कार्य का समान महत्व है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार, अपर उप जिलाधिकारी प्रेम शंकर पांडेय, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा पुष्पलता मंगल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!