महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

सिसवा के परिषदीय स्कूल बरियारपुर मे तैनात शिक्षिका के पति का निधन, गाजीपुर जिले के मूल निवासी थे मृतक अरविंद,महराजगंज कस्बे मे परिवार के साथ करते थे निवास

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सिसवा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर मे तैनात शिक्षिका शशिकला के पति अरविंद प्रसाद का अचानक तबियत खराब होने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। मृतक अरविंद प्रसाद महराजगंज कस्बे मे पत्नी के साथ किराए के मकान मे रहते थे। बताया जाता है कि अरविंद प्रसाद की तबियत सुबह खराब महसूस हुई तो उन्हे परिचितो के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया जहा चिकित्सको ने ऊन्हे मृत घोषित कर दिया।

अरविंद प्रसाद मूलत गाजीपुर जनपद के सैदपुर ब्लाक के नवादा गांव के रहने वाले थे। उनकी पनी का चयन69000शिक्षक भर्ती मे प्रावि बरियारपुर मे हुआ।अरविंद प्रसाद अपनी शिक्षिका पत्नी व आठ वर्षीय पुत्र अश के साथ नगर पालिका के पडरी बुजुर्ग मुहल्ले मे रहते थे। शिक्षिका के पति का निधन होने के बाद ग्राम प्रधान पति मुन्नू निषाद व प्रधानाध्यापक अमरनाथ पार्थिक शरीर को वेकर उनके पैतृतक गांव गये।

शिक्षिका के पति के निधन की सूचना मिलते है शिक्षा विभाग मे शोक की लहर दौड पडी। शिक्षिका के पति के आकस्मिक निधन पर शिक्षा मित्र संघ के मंडल अध्यक्ष मुन्नू निषाद व जिलामंत्री महेश सिंह आंगनबाडी कार्यकत्री अंजू यादव रंजना चौहान व सहायिका सबो निशा रुक्मिणी रसोईया रामप्यारी देवी व फुलवा देवी सहित जनपद के शिक्षक शिक्षिकाओ ने दुख व्यक्त किया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!