पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
फरेन्दा पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में की कार्रवाई

फरेंदा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक सिंह (19) पुत्र रविंद्र सिंह, निवासी ग्राम परसिया बुजुर्ग, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
अभियुक्त के खिलाफ थाना फरेन्दा में मुकदमा संख्या 230/2026 दर्ज है। मामले में धारा 137(2), 65(1) बीएनएस तथा धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
दो सदस्यीय पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनीष कुमार राम और कांस्टेबल बुद्धिसागर शामिल रहे।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
रवि श्रीवास्तव




