Uncategorized

सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारने को विभागों को मिशन मोड में काम करने के निर्देश

सीडीओ ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर फैमिली आईडी निर्माण में तेजी लाने और बी, सी व डी ग्रेड वाली योजनाओं का प्रदर्शन सुधारने को कहा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास योजनाओं की प्रगति और सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग में सुधार को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान और मत्स्य सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की।

फैमिली आईडी निर्माण को मिशन मोड में करने के निर्देश

सीडीओ ने फैमिली आईडी निर्माण को लेकर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से जुड़े लाभार्थियों की फैमिली आईडी का लक्षित तरीके से निर्माण कराएं और इस कार्य को मिशन मोड में पूरा करें

उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ उनकी प्रगति को भी निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखना जरूरी है।

पर्यटन परियोजनाओं में देरी पर होगी कार्रवाई

पर्यटन विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी परियोजना में अनावश्यक विलंब होता है तो संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बी, सी और डी ग्रेड वाली योजनाओं पर विशेष नजर

मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर बी, सी और डी ग्रेड वाली योजनाओं की प्रगति सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, उनमें कमियों को चिन्हित कर तत्काल सुधार किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं की प्रगति पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और सामूहिक प्रयासों से जनपद की रैंकिंग में सुधार लाया जाए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, डीएसटीओ निरंकार, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी कन्हैया यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!