विकास खण्ड मिठौरा में आयोजित हुई रेसिपी प्रतियोगिता
टीएचआर आधारित पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में शामिल कार्यकत्रियों को बेहतर प्रदर्शन हेतु किया गया पुरस्कृत

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा में स्थित सभागार में मंगलवार को सीडीपीओ मिठौरा राजेन्द्र कुमार की देखरेख में रेसिपी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया । जिसमें ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पूरे उत्साह के साथ बेहतर ढंग से प्रतिभाग किया और स्वयं के द्वारा तैयार की गई अपनी – अपनी टीएचआर आधारित पौष्टिक रेसिपी को स्टॉल लगाकर अपनी पाक कला का बेहतर ढंग से प्रदर्शन किया।
जिसमें रेसिपी के तौर पर पोहा,खुरमा,सेवड़ा,लड्डू,ठेकुआ व केक बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अमतहां की आंगनबाड़ी कार्यकत्री यांत्री तथा बर्फी व दलिया की बर्फी तैयार करके द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली चौक की दुर्गावती सिंह और ठेकुआ,पुआ,खिचड़ी व बर्फी तैयार कर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली अरनहवां की पूनम वर्मा को सीडीपीओ द्वारा पुरस्कार स्वरूप क्राकरी प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
साथ ही इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सीमा पाण्डेय,नीतू पटेल,मनोरमा पाण्डेय,मनोरमा भारती, सिंधू पटेल,शाहीन परवीन, ऊषा जायसवाल,ऊषा वर्मा,ज्ञान्ती,आशा देवी,सरिता, बासमती,मंजू देवी,रंभावती,श्वेता भारती को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप गिलास व प्लेट प्रदान किया गया । इसका मुख्य उद्देश्य पोषाहार से विभिन्न प्रकार की रेसिपी तैयार करने की कला को आंगनबाड़ी केन्द्रों से जुड़े बच्चों,गर्भवती एवं धात्री तक पहुंचाना था । ताकि स्वादिष्ट व पौष्टिक व्यंजनों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सके ।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेन्द्र कुमार,मुख्यसेविका अंकिता गुप्ता,शिल्पी सिंह, निधी नायक,बड़ेबाबू आनन्द पाल,बीसी दीपू कुमार,रामनयन आदि मौजूद रहे ।
प्रमोद कुमार मौर्य




