महा सफाई अभियान के अंतर्गत गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट का सौंदर्यीकरण

महराजगंज।(न्यूज पैच)। शासन के निर्देशों के क्रम में “महा सफाई अभियान, सफाई द्वारा सेवा एवं देशसेवा” के अंतर्गत नगर पालिका परिषद महराजगंज द्वारा विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर क्षेत्र में चिन्हित गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट (GVP) को साफ कर वहाँ जमा कूड़े-कचरे को पूरी तरह हटाया गया तथा स्थल का आवश्यक साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कराया गया।
कूड़ा निस्तारण के बाद उक्त स्थानों पर पौधरोपण कर हरित क्षेत्र विकसित करने की पहल की गई। इस कार्य का उद्देश्य गंदगी वाले स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना, दोबारा कूड़ा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना तथा नागरिकों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
नगर पालिका परिषद द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंकें, गीले एवं सूखे कचरे को निर्धारित स्थान पर ही दें तथा पौधों की देखभाल में सहयोग करें। स्वच्छ नगर, सुंदर नगर और हरित नगर बनाने के लिए जनसहभागिता को अभियान की सफलता का आधार बताया गया।




