Uncategorized

रसोइयों को मिला सम्मान, कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और दुर्घटना बीमा का सुरक्षा कवच

पीएम पोषण योजना के तहत सम्मान समारोह आयोजित, सदर विधायक ने वितरित किए प्रतीकात्मक कार्ड

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पीएम पोषण योजना के तहत विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के सम्मान और उन्हें सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को तहसील सभागार में सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने रसोइयों को सम्मानित किया और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा एवं आकस्मिक दुर्घटना बीमा योजना के प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण को भी सुना।

बच्चों के पोषण में रसोइयों की अहम भूमिका

सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि पीएम पोषण योजना को प्रभावी बनाने में रसोइयों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वे विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के साथ उनके स्वास्थ्य और पोषण की जिम्मेदारी भी निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार रसोइयों के सम्मान, हित और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और आकस्मिक दुर्घटना बीमा जैसी व्यवस्थाएं रसोइयों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच साबित होंगी।

गरीब और कमजोर वर्गों को योजनाओं का लाभ देने पर जोर

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना भेदभाव पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। गरीबों, श्रमिकों और समाज के कमजोर वर्गों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

परिषदीय विद्यालयों में बदलाव का दावा

विधायक ने परिषदीय विद्यालयों में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्यालयों के कायाकल्प, अवस्थापना सुविधाओं, स्मार्ट कक्षाओं और स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों को भी बेहतर शैक्षिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ सकें।

रसोइयों ने जताई खुशी

कार्यक्रम के दौरान रसोइयों को कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड एवं आकस्मिक दुर्घटना बीमा कार्ड के प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान किए गए। रसोइयों ने सरकार की इस पहल पर खुशी जताते हुए इसे अपने और परिवार के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंकज मौर्य ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार पंकज शाही, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, शिक्षक अंबोज मिश्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, रसोइया संघ के पदाधिकारी, रसोइयां और अन्य लोग मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!