Uncategorized

मिठौरा में निकाली गई पैदल तिरंगा यात्रा

देशभक्ति नारों से गूंजा क्षेत्र

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकास खंड मिठौरा परिसर से भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्राम रोजगार सेवक यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना देखने को मिली।खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों के बलिदान को याद करने तथा राष्ट्र की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।

पैदल तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में शामिल अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

तिरंगा यात्रा में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल, खंड विकास अधिकारी राहुल सागर, एपीओ गिरिजेन्दु पटेल, लेखाकार उग्रसेन सिंह, एडीओ पंचायत कौशल किशोर सिंह, एडीओ आईएसबी बिस्मिल्लाह सहित ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया।

यात्रा में नवीन चंद, आलोक कुमार रंजन, संत कुमार वर्मा, सचिव अमरेंद्र राज यादव, अशोक कुमार निगम, आशुतोष कुमार जायसवाल, सुनील गुप्ता, जयहिंद शर्मा, बृजेश कन्नौजिया, उर्दू अनुवादक इम्तियाज अहमद, टीए शशिकांत कुमार, कपिल गुप्ता, चंद्रशेखर, निशांत तिवारी, शिवेंद्र प्रताप, प्रदीप सिंह, चंद्रजीत सिंह, जितेन्द्र कुमार और मनोज कुमार यादव,संजय गुप्ता समेत तमाम रोजगार सेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।भी मौजूद रहे।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!