Uncategorized

रसोईयों के मानदेय वृद्धि पर ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजित

पनियरा (महराजगंज)। न्यूज पैच। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग के सभी रसोइयों के मानदेय में वृद्धि एवं पाच लाख तक का कैशलेस इलाज तथा दो लाख रुपये तक के दुर्घटना बीमा की व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जाने के अवसर पर पनियरा ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री ज्ञानेंद्र सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । योगी जी ने भाजपा सरकार के सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास के नारे को मूर्त रूप देते हुए समाज के सबसे निचले तबके की रसोईयों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा किया है।साथ में 5 लाख का कैशलेस बीमा व 2 लाख का दुर्घटना बीमा की सुविधा प्रदान कर ऐतिहासिक कार्य किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश का यशस्वी मुख्यमंत्री को समाज के सभी वर्गों के हित का ध्यान है।

आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष व प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला उपस्थित रहते हुए सभी को सम्मानित किया एवं सम्बोधित भी किया ।

इस योजना को प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्य नाथ जी द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से पूरे प्रदेश में लागू किया गया है जिसके वीडियो कानफ्रेंसिंग में हम सभी को पूज्य महाराज जी का सम्बोधन का अवसर प्राप्त हुआ।

उक्त कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री बबलू यादव , मण्डल अध्यक्ष उमेश प्रजापति, राजेश पाल सहित तमाम लोगों के अलावा रसोईया उपस्थित रहीं।

आफताब आलम खां

 पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!