पनियरा पुलिस ने तीन आरोपियों को 01 अदद चोरी के पम्पिंगसेट के साथ किया गिरफ्तार

पनियरा ( महराजगंज)।(न्यूज पैच)। पनियरा पुलिस ने तीन आरोपियों को 01 अदद चोरी के पम्पिंगसेट के साथ गिरफ्तार किया है। मिले विवरण के अनुसार
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना हाजा के उ.नि रविकांत यादव व हमराह पुलिस द्वारा थाने में पंजीकृत पंम्पिंगसेट चोरी से संबंधित मु०अ०स० मु0अ0सं0 247/26 धारा 303(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317 (2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त 1. राजू पुत्र बसंत उम्र करीब 41 वर्ष, भागवत पुत्र बनारसी निवासीगण ग्राम गांगी टोला भेड़िया थाना पनियरा जनपद महाराजगंज उम्र करीब 45 वर्ष , पप्पू पुत्र रामाश्रय उर्फ लोहा निवासी करमौरा राजी टोला थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 31 वर्ष को चोरी के 01 अदद पम्पिंगसेट के साथ दिनांक-22/08/2026 को नरकटहां टोला रजही के रास्ते ग्राम गांगी टोला भेड़िया से समय करीब 01.10 बजे गिरफ्तार कर थाने में पंजीकृत मुकदमें का सफल अनावरण किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना पनियरा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में क्रमशः संजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष उ0नि0 रविकान्त यादव हे0का0 अनिल कुमार सिंह का0 पवन यादव, का० संदीप सिंह का० हिमांशु श्रीवास्तव का0 दिलीप चौधरी थाना पनियरा जनपद के नाम शामिल हैं।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




