कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
रमेश चंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष और उत्कर्ष श्रीवास्तव बने मंत्री, डीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, जनपद महराजगंज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव एवं पूर्व प्रांतीय महामंत्री श्रीनाथ धर दूबे ने किया। शपथ ग्रहण के बाद जिलाधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी और मंत्री उत्कर्ष श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंटकर शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट कर्मचारी शासन की योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाने के साथ ही बाढ़, निर्वाचन, जनगणना सहित महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ जनसेवा को प्राथमिकता देने की अपेक्षा की।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का दायित्व है कि वे शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को उनके कार्यों में मार्गदर्शन और सहयोग का भरोसा भी दिया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवीन गोयल, अपर उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विजय यादव, प्रशासनिक अधिकारी तानसेन तथा राजस्व एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
यह है नई कार्यकारिणी
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में रमेश चंद्र त्रिपाठी को अध्यक्ष, उत्कर्ष श्रीवास्तव को मंत्री, देव प्रकाश मिश्र को संरक्षक, अनिल कुमार पटेल एवं मनोज धर दूबे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नसीम खान को कनिष्ठ उपाध्यक्ष तथा कार्तिकेय सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा राम आशीष यादव और यशवंत सिंह को संयुक्त मंत्री, विनीत सिंह को संगठन मंत्री, अभिषेक गोंड को संगठन मंत्री, तपन गुप्ता को ऑडिटर, नन्दिता राय को कोषाध्यक्ष, अरुण कुमार मौर्य को सांस्कृतिक मंत्री और घनश्याम वर्मा को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी में विष्णु मिश्रा, विवेक पासवान, अनुप चंद्रा, कुमारी श्रद्धा राय, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रामेश्वर ओझा, आलोक सिंह, ओमप्रकाश, आनंद श्रीवास्तव, मनीष शर्मा, विजय चौधरी, दशरथ कुमार और तेज नारायण महतो को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
इसके अलावा तहसील स्तर पर भी पदाधिकारियों का चयन किया गया है। सदर तहसील में सुनीता पटेल को अध्यक्ष और ममता मिश्रा को मंत्री, फरेंदा में सुशील प्रकाश सिंह को अध्यक्ष और मनोज को मंत्री, नौतनवा में प्रशांत पांडेय को अध्यक्ष और शंकर प्रसाद को मंत्री, जबकि निचलौल में दीपचंद गुप्ता को अध्यक्ष और बलदई को मंत्री बनाया गया है।
शपथ ग्रहण समारोह में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने नई कार्यकारिणी से कर्मचारी हितों के साथ संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।




