Uncategorized

कबड्डी प्रतियोगिता का सदर विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन 

सिन्दुरिया, महाराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा सोनवल में आयोजित डॉ.भीमराव अंबेडकर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने फीता काटकर किया। कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए खेल का शुभारंभ कराया।

इस दौरान विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा सोनवल में आयोजित डॉ.भीमराव अंबेडकर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ कराया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि गांवों में अनेक प्रतिभा छिपी है। बस उन्हें ढूंढने की आवश्यकता है। युवाओं को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि वह क्षेत्र के साथ साथ देश का नाम भी रोशन कर सकें। खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। पहले दिन उत्तराखंड और दरभंगा के कबड्डी प्रतियोगिता मैच खेला गया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, एडवोकेट कृष्णा मिश्रा,रामसेवक चौधरी,बृजेश गुप्ता,रामकोमल चौधरी,दीपक यादव,मनोज चौधरी,दिनेश खरवार,कमलेश खरवार कबड्डी प्रतियोगिता टीम के अध्यक्ष अखिल भारती,उपाध्यक्ष बृजेश भारती,जयकिशन,अली मुहम्मद,पप्पू भारती,तौहीद अंसारी, दीपनारायन,जयहिंद,अभिषेक सहित तमाम मौजूद रहे।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!