भारत-नेपाल सीमा पर छापेमारी, नौ लाख का कॉस्मेटिक और खाद्यान्न बरामद

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध तस्करी और लावारिस सामान की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस और राजस्व टीम को सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने लगभग 9 लाख रुपये मूल्य का लावारिस कॉस्मेटिक सामान और खाद्यान्न बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर सोनौली पुलिस व नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में गश्त व चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान टीम को लावारिस हालत में भारी मात्रा में सामान मिला। टीम ने मौके से क्लोजअप टूथपेस्ट 80 ग्राम: 1,728 पीस क्लोजअप टूथपेस्ट 150 ग्राम, 1,728 पीस पेप्सोडेंट टूथपेस्ट 100 ग्राम, 288 पीसफेयर एंड लवली क्रीम 25 ग्राम 6,336 पीस, मक्का: 03 बोरी बरामद हुई। इसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹9,00,000/- (नौ लाख रुपये) है।
पुलिस ने बताया कि बरामद सभी सामान को धारा 113 कस्टम एक्ट के अंतर्गत चालान कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा, जनपद महराजगंज को सुपुर्द कर दिया गया है। एसपी ने कहा कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।




