ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

डीआईजी एस. चन्नप्पा ने घुघली और भिटौली थानों का किया निरीक्षण, समाधान दिवस में सुनीं जनता की शिकायतें

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई और जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चन्नप्पा ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के साथ घुघली एवं भिटौली थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना समाधान दिवस में आमजन की शिकायतें भी सुनीं और उनके निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना परिसर, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, भोजनालय, बैरक, सीसीटीएनएस कार्यालय, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, न्यायालय से जारी वारंटों की प्रभावी तामील, हिस्ट्रीशीटरों और सक्रिय अपराधियों की सतत निगरानी तथा महिला एवं कमजोर वर्ग से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण के बाद थाना घुघली और थाना भिटौली में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीआईजी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। इस दौरान प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना-पत्रों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद एवं अन्य संवेदनशील मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग के समन्वय से मौके पर जाकर जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

डीआईजी ने कहा कि थाना समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता वाली व्यवस्था है, इसलिए प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि किसी भी शिकायतकर्ता को बार-बार थाना या तहसील का चक्कर न लगाना पड़े तथा शिकायतों के समाधान में गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता हो।

उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नियमित पैदल गश्त, रात्रि भ्रमण, बैंक एवं बाजारों सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग तथा सोशल मीडिया की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, जनसुनवाई की गुणवत्ता और बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भी अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ मित्रवत और संवेदनशील व्यवहार कर पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण एवं समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, संबंधित थाना प्रभारी, राजस्व विभाग के अधिकारी तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!