महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

बेलभरिया-बागापार संपर्क मार्ग निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास

सिंदुरिया/महराजगंज।(न्यूज पैच)। विधानसभा सदर क्षेत्र के मिठौरा विकास खंड अंतर्गत बेलभरिया गांव में लंबे समय से प्रतीक्षित बेलभरिया-बागापार संपर्क मार्ग निर्माण कार्य का सोमवार को शुभारंभ हो गया। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधिवत पूजन-अर्चन एवं नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार विकास और विरासत दोनों को समान महत्व देते हुए कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि किसानों, व्यापारियों, छात्रों और आम नागरिकों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की लंबे समय से इस सड़क निर्माण की मांग थी। जनहित को ध्यान में रखते हुए लगातार प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप आज सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ संभव हो सका। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास से जुड़े अन्य कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

अपने संबोधन में विधायक ने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन सरकारों के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं के समाधान पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया, जिससे कई गांव सड़क, नाली, पेयजल और अन्य सुविधाओं से वंचित रहे।

विधायक ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने विकास को राजनीति से ऊपर रखकर गांव-गांव तक सड़क, आवास, शौचालय, विद्युत आपूर्ति और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं तथा गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने और आधारभूत संरचना मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क खराब होने के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, प्रधान सुदर्शन यादव, वशिष्ठ मुनि वर्मा, नरसिंह प्रधान, इन्द्रेश यादव, प्रधान मनीष कुमार, अशोक विश्वकर्मा, यंत्री मधेशिया, प्रमोद गुप्ता, सभासद सर्वेश पांडेय, पिंटू प्रजापति सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!