
गांगी बाजार, महराजगंज। (न्यूज पैच)। एक महिला की जान बचाने के लिए नगर पंचायत पनियरा निवासी वसीम खान ने शनिवार को 11 वीं बार ब्लड दान किया ताकि एक बीमार मां की जान बचाई जा सके ।
बता दें कि जनपद महराजगंज में स्थित गबडुवां निवासिनी एक महिला की तबियत खराब है जिनके ऑपरेशन के दौरान ब्लड की आवश्यकता थी इस बात की जानकारी होने पर नगर पंचायत पनियरा निवासी वसीम खान उम्र लगभग 32 वर्ष जो एक मां की जान को बचाने के लिए खुद की गाड़ी से शनिवार को रात्रि में लगभग 12 बजे गोरखपुर के गोरखनाथ में पहुच कर 11 वीं बार हंसते – हंसते ब्लड निकलवा कर समाज को संदेश दिया कि मां – मां होती है चाहे वह अपनी हो या किसी और परिवार की ।
इस जज्बाती युवक की क्षेत्र में खूब तारीफ हो रही है । क्षेत्र के सभासद संजय निषाद , समाजसेवी संदीप सिंह , शैलेश पाल , रमजान अंसारी , चन्दू प्रजापति , अकबर अंसारी , मो समीर खान , मो ईशा अंसारी तमाम लोगो ने सराहना की है ।
औसाफ आलम खां सोनू




