महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

डीआईजी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

अपराध नियंत्रण, साइबर क्राइम व महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस

महराजगंज (न्यूज पैच)। पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर एस0 चनप्पा ने महराजगंज पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में जनपद की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। उनके आगमन पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

गोष्ठी के दौरान डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी, लूट, हत्या, अवैध खनन, भूमि विवाद तथा गैंगस्टर व गुंडा एक्ट से जुड़ी कार्यवाहियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए तथा अपराधियों के खिलाफ प्रभावी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विवेचना निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरी होनी चाहिए, ताकि न्यायालय में प्रभावी पैरवी के जरिए अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके। महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने, सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

डीआईजी ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, बैंक, बाजार और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा मजबूत करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया। आगामी त्योहारों एवं धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना स्तर पर समन्वय बढ़ाने और पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियानों, अपराध व तस्करी नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रस्तुत की। अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासित, संवेदनशील एवं जनहितकारी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!