पुलिस ने बरामद की भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं

गांगी बाजार, महराजगंज।(न्यूज पैच)। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की देर शाम को ड्रग तस्करों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरगिटियां में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर प्रतिबंध ड्रग बरामद करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उसके पास से 3584 कैप्सूल डिक्सीक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड, टरामंडोल हाइड्रोक्लोराइड, एसीटामाइनोफेन व 1800 एम्पुल टरमाडोल इंजेक्शन बरामद किया है। आरोपी उक्त व्यवसाय दो साल से करता था और अपने घर से बिक्री करता था । गिरफ्तार अभियुक्त 57 वर्षीय अल्ताफ अहमद पुत्र अब्बास खान ग्राम गिरगिटियां का निवासी है । उसके द्वारा उक्त प्रतिबंधित दवाओं का भण्डारण कर अवैध रूप से बिक्री की जा रही थी । उसके द्वारा यह कार्य पिछले दो साल से किया जा रहा था । जिसकी भारतीय बाजार में कीमत लाखों में तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रूपए की है ।
मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष पनियरा राघवेन्द्र सिंह, श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह, एसोजी प्रभारी योगेश सिंह, स्वाट प्रभारी आशीष कुमार सिंह, महिला उप निरीक्षक सारिका सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक पटेल, रणजीत सिंह,अमित सिंह, कुतुबुद्दीन, शैलेष त्रिपाठी, कृष्ण कुमार सिंह, धीरेन्द्र मिश्रा, कैलाश द्विवेदी, संदीप भास्कर, राजकुमार यादव, अभिषेक यादव ने छापा डाल कर उक्त प्रतिबंधित ड्रग बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया ।
औसाफ आलम खां सोनू
गांगी बाजार




