विधायक प्रेमसागर पटेल की पत्नी को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

महराजगंज।(न्यूज पैच)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमसागर पटेल के ग्राम पिपरा बाबू स्थित आवास पर जाकर उनकी पत्नी बिंद्रावती देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बिंद्रावती देवी का 23 अप्रैल को वृंदावन में धार्मिक यात्रा के दौरान निधन हो गया था।
सोमवार शाम मुख्यमंत्री लखनऊ से महराजगंज आए। वह सिसवा के विधायक प्रेमसागर पटेल के पिपरा बाबू स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने विधायक की पत्नी बिंद्रावती देवी के चित्र पर पुष्प चढ़ाया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत की आत्मा की चिर शांति के लिए महायोगी गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने विधायक प्रेमसागर पटेल और अन्य परिजनों से आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय,सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, नौतनवा विधायक रिषी त्रिपाठी, पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी, व विधायक सिसवा के परिजनों में उनके पुत्र धर्मवीर पटेल, कर्मवीर पटेल, धीरज पटेल तथा पुत्रवधुएं रुचि पटेल, ज्योति पटेल और अनुराधा पटेल सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी पुण्य स्मृतियों को याद किया।
सुनील कुमार श्रीवास्तव
प्रधान संपादक न्यूज पैच




