पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज का बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट मे बजा डंका,हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में शानदार प्रदर्शन से सुर्खियों मे छाया कालेज
हाईस्कूल में आदित्य पटेल 93.16% के साथ अव्वल व इंटरमीडिएट में अंशिका सिंह 87.80% के साथ प्रथम

महराजगंज।(न्यूज पैच)। शहर स्थित पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों वर्गों में मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
हाईस्कूल वर्ग में आदित्य पटेल ने 93.16 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर सुमन यादव ने 90.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि तीसरे स्थान पर अनूप कुमार ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। चौथे स्थान पर उज्जवल यादव 89.83 प्रतिशत अंक के साथ रहे। इसके अलावा श्रेयांश जायसवाल, अंकित चौधरी, सुधीर कुमार, करण शर्मा, ताज बानो, हिमांशु कुमार और अंशिका सिंह ने भी टॉप-10 की सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

इसी क्रम में इंटरमीडिएट वर्ग में अंशिका सिंह ने 87.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया। दूसरे स्थान पर अंजलि कुमार यादव ने 87.20 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि नव्या जायसवाल 87 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। टॉप-10 की सूची में आगे करण कुमार, रितिका गौड़, गुंजा साहनी, अर्पिता सिंह, पूजा वर्मा, सान्या चौहान एवं श्रेया पटेल ने भी स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




