जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया पुस्तक मेले का उद्घाटन, छात्रों को दी पढ़ाई की प्रेरणा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रोफेसर शिब्बन सक्सेना सभागार में शासन के निर्देश पर सरकारी पुस्तकों के मेले का आयोजन किया गया,जिसका उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने फीता काट करके किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि पुस्तके हमारी मित्र हैं इन्हें अपनाइए और अपना भविष्य उज्जवल बनाइए प्रदेश की लोकप्रिय सरकार ने पुस्तकों को सस्ते दर पर विद्यार्थियों के पहुंच तक लाने के लिए ऐसा प्रयास किया है उसी के क्रम में इस पुस्तक मेले का आयोजन एक छत के नीचे किया गया है। हर परिवार से आने वाले विद्यार्थियों को पुस्तक सस्ते दर पर सहज तरीके से उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाह फैलाई जा रही है कि पुस्तकें बाजार में उपलब्ध नहीं है जबकि सत्यता अलग है।
कक्षा 9 से लेकर 12 तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित होने वाली समस्त निर्धारित पुस्तकों को निश्चित दुकानों पर उपलब्ध करा दिया गया है इसी के प्रचार-प्रसार के लिए विद्यार्थियों के बीच इस पुस्तक मेंले को लेकर आयोजन किया गया है।
स्थानीय स्तर पर शिक्षा सदन कॉलेज रोड महाराजगंज पर समस्त पुस्तके उपलब्ध हैं इसके साथ ही अन्य फर्मो पर भी सभी पुस्तकें सस्ते दर पर उपलब्ध हैं जिन्हें क्रय किया जा सकता है उन्होंने कहा कि पुस्तक वास्तव में सशक्त ज्ञान के मार्ग को प्रदर्शन करने का मार्ग प्रस्तुत करती हैं
अतः सर्च इंजनों के बजाय हमें पुस्तकों पर और शिक्षकों पर भरोसा करना चाहिए सरकार की मंशा सबको सस्ती शिक्षा प्राप्त हो इसके लिए प्रशासन के द्वारा पहले से निर्धारित सस्ते मूल्य पर एक किताबें उपलब्ध है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कामाख्या जायसवाल,प्रवक्ता हिंदी राजेश कुमार,प्रवक्ता इतिहास,राजेश जायसवाल,डॉ नवीन श्रीवास्तव,संतराज यादव, मनोज यादव सभाजीत विवेकानंद,अखंड प्रताप दुबे सहित अनेक अध्यापकों ने मेले का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को पुस्तकों को क्रय करने के लिए प्रेरित किया।
ऐसा देखने में आया कि स्टॉल पर पुस्तक खरीदने के लिए विद्यार्थियों के बीच होड़ मची थी। शिक्षा सदन के प्रोपराइटर अनुभव पांडेय ने कहा कि हम सभी विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही सरकारी पुस्तकों को सस्ते दर पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।




