टॉप न्यूज़महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

जनपद के झरुआ घाट को मिली सेतु की सौगात,पंकज चौधरी की पहल से अब बहुरेंगे दर्जनो गांव के हालात,आवागमन होगा आसान

रोहिन नदी पर 305.18 लाख की लागत से सेतु निर्माण, 2025-26 में 61.04 लाख का बजट जारी। चार अन्य लघु सेतुओं को भी मंजूरी, दर्जनों गांवों की आवागमन समस्या होगी दूर।

महराजगंज।(न्यूज पैच)। राज्य योजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा गोरखपुर क्षेत्र में स्वीकृत 14 लघु सेतुओं में महराजगंज जनपद को बड़ी सौगात मिली है। इस उपलब्धि के पीछे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के सतत प्रयासों को अहम माना जा रहा है। जिले की सबसे प्रमुख परियोजना भगवानपुर-अमहवां झरुआ घाट पर प्रस्तावित सेतु निर्माण की है, जिसे प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है।

झरुआ घाट पर रोहिन नदी के ऊपर बॉक्स कलवर्ट सेतु, पहुंच मार्ग एवं अतिरिक्त संपर्क मार्ग निर्माण के लिए कुल 305.18 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में इसके लिए 61.04 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जिससे शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

यह सेतु क्षेत्रीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना मानी जा रही है। इसके निर्माण से चन्नेपुर, भगवानपुर, बसंतपुर, राजापुर सहित रोहिन नदी के किनारे बसे दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बरसात के समय नदी पार करने में होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम हो जाएगा। ग्रामीणों के लिए यह परियोजना वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान साबित होगी।

इसके अलावा महराजगंज जनपद में चार अन्य लघु सेतु निर्माण कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें परासखाड़-लेजार महदेवा मार्ग पर 94.82 लाख रुपये (18.96 लाख आवंटन), चटिया-करजहा मार्ग पर 49.36 लाख रुपये (9.87 लाख आवंटन), हनुमानगढ़ी-भिटौली मार्ग पर 66.14 लाख रुपये (13.23 लाख आवंटन) तथा सीएसएनटीएन मार्ग (किमी-6) पर 174.60 लाख रुपये (34.92 लाख आवंटन) की परियोजनाएं शामिल हैं। इन सभी योजनाओं से जिले के संपर्क मार्गों का विस्तार होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की सुविधा बेहतर होगी।

झरुआ घाट सेतु निर्माण की स्वीकृति पर पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी तथा भाजपा प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। पलटू यादव, दिलीप चौधरी, नरेंद्र सिंह, रामसेवक जायसवाल और ब्रह्मानंद सहित कई लोगों ने कहा कि यह सेतु क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या का समाधान सुनिश्चित करेगा।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!