नाबालिग भगाने के मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक ग्रामसभा निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर उसकी नाबालिक बेटी को भगाने के मामले में एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस मामले की छान बिन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के एक ग्रामसभा निवासी एक व्यक्ति ने सिन्दुरिया थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि उसकी 17 वर्षीया नाबालिग बेटी दिनांक 20 मई 26 को पढ़ने के लिए स्कूल गयी थी, देर शाम तक घर वापस नही आयी। इसके बाद दुढते हुए स्कूल आया तो वहां पता चला कि वह आज पढ़ने ही नहीं आयी थी। मैं सिन्दुरिया आया तो पता चला कि हरिहरपुर स्थित एक चाय की दुकान के सामने उसकी साईकिल खड़ी थी। काफी खोज बीन किया एवं पुछताछ किया। पता न लगने पर साईकिल घर ले आया। तभी से मैं पूरे रिश्तेदार, नात हित दोस्त के वहां खोज बिन किया लेकिन कही पता नहीं चल सका । घर से वह अपने मां की मोबाइल ले गयी है।
इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर बीएनएस की धारा 137 (2) के तहत अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है
प्रमोद मौर्य




