महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending
पुलिस अधीक्षक ने विवेचको के साथ की समीक्षा बैठक, पारदर्शी निस्तारण के दिये निर्देश

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त विवेचकगणों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की।
पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई तथा प्रत्येक मामले की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध निस्तारण पर विस्तृत चर्चा की।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं को शीघ्रातिशीघ्र, पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं कानून के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिये।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विवेचना प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने, गवाहों एवं पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया।




