टॉप न्यूज़महराजगंजयूपी
Trending

एडी बेसिक ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ,बच्चो को किताबो से जोडने का किया आह्वान

नवप्रवेशी बच्चों तथा कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को किताब, बैग, कॉपी,स्टेशनरी एवं मेडेल से पुरस्कृत किया गया।

महराजगंज। (न्यूज पैच)।  विकास क्षेत्र पनियरा के पी० एम० श्री उच्च प्रा० विद्यालय नरकटहां में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर संगीता सिंह ने स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि द्वारा दीपप्रज्ज्वलन और सरस्वती देवी के चित्रपट पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम आरम्भ हुआ। तदुपरान्त नरकटहा के बच्चों अनन्या, साक्षी, सृष्टि, रूपचंद आदि के द्वारा सरस्वती वन्दना, स्वागत गान,काव्यपाठ, कव्वाली आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ए डी बेसिक ने नामांकन अभियान को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि, 6 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को खेतों से हटाकर किताबों से जोड़ा जाय। उन्होंने बताया की मौजूदा सरकार द्वारा बेसिक के विद्यालयों को सभी आवश्यक संसाधनों से संतृप्त किया जा रहा है अब जरूरत है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की।परिषदीय विद्यालयों के सापेक्ष कान्वेंट विद्यालयों के प्रति अभिभावकों की मानसिकता की बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा के लिए अभिभावक कान्वेंट स्कूलों को प्राथमिकता देता है किन्तु वही अभिभावक उच्च शिक्षा, मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा के लिए शासकीय संस्थानों को प्राथमिकता देता है, इस धारणा में परिवर्तन होना चाहिए।
स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज रिद्धि पाण्डेय ने कहा कि शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अनेकों सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है । बेसिक शिक्षा के अधीन परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण हेतु डिजिटल संसाधन उपलब्ध है तथा जनपद के अधिकतर उच्च प्रा० विद्यालयों में आई सी टी लैब व स्मार्ट क्लास स्थापित हैं और उनका भरपूर उपयोग हो रहा है।उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 6 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग के शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराया जाय और ड्राप आउट दर शून्य किया जाय। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि जनपद में बेसिक शिक्षा कि गुणवत्ता में निरन्तर सुधार हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि निपुण आकलन में जनपद को प्रदेश में तीसरा स्थान और मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। ए आर पी के द्वारा संकलित आकांक्षी ब्लॉक पनियरा के शैक्षिक सत्र 2025-26 के उपलब्धियों के प्रशस्तिपट्ट का भी ए डी बेसिक एवं बी एस ए के द्वारा अनावरण किया गया।
नवप्रवेशी बच्चों तथा कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को किताब, बैग, कॉपी,स्टेशनरी एवं मेडेल से पुरस्कृत किया गया मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई। अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी पनियरा द्वारा सबका आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का कुशल संचालन ए आर पी अरबिन्द कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।
स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में डी आई इन्द्रजीत ओझा, मंडलीय MDM समन्वयक, सहायक लेखाधिकारी अरविन्द मणि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरकटहां राम आशीष यादव, विकास खण्ड के ए० आर० पी० संजय कुमार शुक्ला, अवनीश उपाध्याय राकेश यादव, रमेश पाण्डेय,अरबिन्द पाण्डेय एम श्री नरकटहा के प्रभारी अरविन्द कुमार,अध्यापक विनोद वर्मा, धर्मेन्द्र पाल, उमेश चंद्र, शम्भू , राजेन्द्र , जितेंद्र, वन्दना, सपना, प्रीती, राजेश्वरी, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, सत्येन्द्र, नीरज, अनुराधा, आभा,विमला, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित थे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!