ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

महाराजगंज में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग

जिला कांग्रेस कार्यालय से जिला मुख्यालय तक निकाला मार्च, पुतला फूंकने का किया प्रयास; सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

महराजगंज।(न्यूज पैच)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर सोमवार को महराजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय से जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में सैकड़ों महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनकी गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों की समीक्षा कर उन्हें रद्द करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानेश कुमार वोट चोर है’ और ‘ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद’ सहित कई नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का भी प्रयास किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी देश के जननायक हैं और कांग्रेस वोट चोरी के मुद्दे पर सड़क से संसद तक अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा।

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद और पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता वोट चोरी के आरोपों को जनता तक पहुंचाने के लिए अभियान जारी रखेंगे। उन्होंने ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग दोहराई।

पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी और शरद कुमार सिंह ‘बबलू’ ने कहा कि महराजगंज का प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आक्रोश को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि वोट चोरी के मुद्दे पर जनता कांग्रेस के साथ जुड़ रही है। वरिष्ठ नेता शरदेंदु पांडेय और सदामोहन उपाध्याय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के साथ कपिल देव शुक्ला और विनोद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी, अनवर अली, गोपाल शाही, रामनारायण प्रसाद, चंद्रजीत भारती, डॉ. रामनारायण चौरसिया, राजू गुप्ता, पूर्णमासी यादव, नूर आलम, इंजीनियर शिवपूजन, राजन शुक्ला, जयप्रकाश शाही, जयंती मौर्य, प्रमोद कुमार पांडेय, विधि नारायण वर्मा, डॉ. अजय द्विवेदी, नरेंद्र सिंह, संतोष यादव, अंबरीश शाही, अमरजीत निषाद, चंदन तिवारी, अफजल अब्बासी, मोहम्मद शंकर वर्मा, नेहाल इराकी, समीउल्लाह खान, भारतेंदु पांडेय, हनुमान प्रसाद कनौजिया, कुंज बिहारी निषाद, संतोष जायसवाल, रमेश चंद श्रीवास्तव, गनी खान, प्रमोद दुबे, अकील अहमद, शेषमणि गुप्ता, छोटन प्रसाद गुप्ता, मुबारक अली, हरिराम मौर्य, इसरार अहमद, विराजवीर, अभिमन्यु, राकेश गुप्ता, अफजाल अंसारी, दिनेश यादव, अभिमन्यु सिंह, आलोक यादव, रेखा यादव, बिंदु देवी, जानकी देवी, संदेश जायसवाल, जितेंद्र यादव, रामराज पासवान, बबलू शर्मा, सुभाष शर्मा, जमील अहमद, अमरनाथ सहानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!