विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों के चयन को साक्षात्कार 19 अगस्त से
दर्जी, हलवाई, बढ़ई समेत विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थियों का होगा चयन; मूल प्रमाण-पत्रों के साथ समय से पहुंचने की अपील

महराजगंज।(न्यूज पैच)। वर्ष 2026-27 में विश्वकर्मा श्रम सम्मान (टूलकिट प्रशिक्षण) योजना के तहत दस दिवसीय प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपायुक्त उद्योग नीरज कुमार सिंह ने बताया कि चयन के लिए अलग-अलग ट्रेड और अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के अनुसार साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित की गई हैं।
साक्षात्कार 19 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रातः 11 बजे से उपायुक्त उद्योग कार्यालय, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, महराजगंज में आयोजित किए जाएंगे।
इन तिथियों पर होगा साक्षात्कार
– 19 अगस्त: अंग्रेजी वर्णमाला के A से J तक के अभ्यर्थी (दर्जी ट्रेड)
– 20 अगस्त: K से N तक के अभ्यर्थी (दर्जी ट्रेड)
– 21 अगस्त: P से R तक के अभ्यर्थी (दर्जी ट्रेड)
– 22 अगस्त: S से Z तक के अभ्यर्थी (दर्जी ट्रेड)
– 24 अगस्त: हलवाई ट्रेड
– 25 अगस्त: बढ़ई ट्रेड
– 27 और 29 अगस्त: नाई, लोहार, कुम्हार, राजमिस्त्री और धोबी ट्रेड
– 31 अगस्त: सभी ट्रेडों के छूटे हुए अभ्यर्थी
मूल दस्तावेज साथ लाना जरूरी
विभाग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि को सुबह 11 बजे साक्षात्कार स्थल पर समय से उपस्थित होने की अपील की है। अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र लेकर पहुंचना होगा।
विभाग के अनुसार निर्धारित तिथियों पर होने वाली चयन प्रक्रिया में संबंधित अभ्यर्थियों की उपस्थिति आवश्यक होगी। अभ्यर्थियों को अपने ट्रेड और निर्धारित तिथि के अनुसार साक्षात्कार में शामिल होने की सलाह दी गई है।




