श्रावण मास : पांचवें सोमवार को ग्रामीणों का जत्था त्रिवेणी से जल भरकर गांव के मंदिर में किया जलाभिषेक
हर साल नेपाल देश के त्रिवेणी से जल भरकर गांव के मंदिर में श्रद्धालु करते हैं जलाभिषेक

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा बड़हरामीर के सैकड़ो ग्रामीणों का जत्था श्रावण मास के पांचवे सोमवार की सुबह 8 बजे से एक टोली बनाकर ग्रामसभा से चार पहिया वाहन व मोटरसाइकिल से सवार होकर पड़ोसी देश नेपाल के त्रिवेणी से जलभरकर सोमवार की देर शाम को करीब 6 बजे ग्रामसभा में स्थित अति प्राचीन व प्रसिद्ध श्री श्री भूमि प्रकट उप ज्योतिर्लिंग बउरहवा बाबा के मन्दिर में जलाभिषेक किया।
जनपद के विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा बड़हरामीर के सैकड़ो ग्रामीणों का जत्था श्रावण मास के पांचवे सोमवार को प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी सोमवार की सुबह करीब 8 बजे अपने ग्रामसभा से टैक्टर-ट्राली, कार व मोटरसाइकिल पर सवार होकर जय भोले नाथ व बोम बम के जयकारे के साथ नेपाल के त्रिबेणी से जल भरकर सोमवार की देर शाम 6 बजे ग्रामसभा में स्थित अति प्राचीन व प्रसिद्ध श्री श्री भूमि प्रकट उप ज्योतिर्लिंग बउरहवा बाबा के मन्दिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान समस्त शिव भक्त भोले नाथ के जयकारे लगाकर पुरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर चंद्रमणि प्रसाद, आदित्य उपाध्याय, रोहित यादव,
श्रीपति चौबे, अमन मिश्रा,अवनीश पटेल , अजय यादव, रणजीत यादव, कन्हैया तिवारी,
पप्पू मिश्रा, अरुण प्रजापति, उमेश चंद, संजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, विजय प्रजापति एवं संतोष प्रजापति सहित सैकड़ो की संख्या में पुरुष एवं महिला शिव भक्त शामिल रहे।




