ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पुलिसकर्मियों ने कस्तूरबा गांधी के छात्राओं में खाद्य सामग्री का किया वितरण 

पनियरा ( महराजगंज ) । न्यूज पैच। मिशन शक्ति 6 .0 के तहत बुधवार को पनियरा पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बसडीला के छात्राओं में खाद्य सामग्री का वितरण किया ।

खाद्य सामग्री के वितरण होने के बाद उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए पुलिस द्वारा उन्हें मिशन शक्ति के तहत तमाम अधिकारों की जानकारी देते हुए उन्हें बताया कि स्कूल में अथवा बाहर कहीं सड़क पर यदि आपके साथ किसी भी तरह की छेड़खानी जैसी घटना हो जाये तो आपको शर्माने की आवश्यता नहीं है ऐसे समय मे आपको हिम्मत दिखाते हुए तत्काल पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें आपकी सूचना पर पुलिस कार्यवाही करेगी साथ ही आपका नाम , गांव व पता गोपनीय रखा जाएगा ।

आपकी शिक्षा में कहीं से कोई बाधा न आने पाए इसे लेकर सरकार बेहद गम्भीर है । इस कारण आप सभी को पढ़ने के दौरान रास्ते मे अथवा कहीं पर भी खुद की सुरक्षा में जरा सी भी असुरक्षा महसूस हो तो जो हेल्पलाइन नम्बर बताये गए हैं उस पर तत्काल पुलिस को सूचना दें । आपकी सूचना को पुलिस गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करेगी ।

आफताब आलम खां

 पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!